भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओ केरल प्रिय-2 / कुबेरदत्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:52, 27 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुबेरदत्त }} {{KKCatKavita‎}} <poem> केरल के ये लम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

केरल के ये लम्बे कौवे
चम्पा के अधेड़ तरुवर पर
                      फुदकें, चहकें
दिन-भर मलयालम में बोलें
भेषज के रहस्य को खोलें
धनवंतरी
चरक के
नुस्खों की
करते हैं सहज व्याख्या
अँग्रेज़ीदाँ बहरे हैं पर
शिर-पीड़ा-निदान हित दौड़ें केमिस्टों तक
जीवन को ऐस्प्रीन बनाया
                           दीन बनाया
                           हीन बनाया
कव्वे बोल-बोल थकते हैं
आधुनिकों के नेता कहते—
'ये तो ऐसे ही बकते हैं' ।