भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओ नटवर / प्रतिभा सक्सेना

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:01, 27 फ़रवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिभा सक्सेना }} {{KKCatKavita}} <poem> दुनिय...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया के देव सब देवत हैं माँगन पे,
और तुम अनोखे, खुदै मँगिता बनि जात हो!
अपने सबै धरम-करम हमका समर्पि देओ,
गीता में गाय कहत, नेकु ना लजात हो!

वाह, वासुदेव, सब लै के जो भाजि गये,
कहाँ तुम्हे खोजि के वसूल करि पायेंगे!
एक तो उइसेई हमार नाहीं कुच्छौ बस,
तुम्हरी सुनै तो बिल्कुलै ही लुट जायेंगे!

अरे ओ नटवर, अब कितै रूप धारिहो तुम,
कैसी मति दीन्हीं महाभारत रचाय दियो!
जीवन और मिर्त्यु जइस धारा के किनारे खड़े,
आपु तो रहे थिर, सबै का बहाय दियो!

तुम्हरे ही प्रेरे, निरमाये तिहारे ही,
हम तो पकरि लीन्हों तुम छूटि कितै जाओगे!
लागत हो भोरे, तोरी माया को जवाब नहीं,
नेकु मुस्काय चुटकी में बेच खाओगे!

एक बेर हँसि के निहारो जो हमेऊ तनि,
हम तो बिन पूछे बिन मोल बिकि जायेंगे!
काहे से बात को घुमाय अरुझाय रहे,
तू जो पुकारे पाँ पयादे दौरि आयेंगे!