भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कंप्यूटर से पूछो / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:21, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कंप्यूटर में है दिमाग पर
दिल और जान नहीं है।
कंप्यूटर केवल मशीन है
वह इंसान नहीं है।

कंप्यूटर से पूछो, क्या वह
मुर्गा बन सकता है?
मार-पिटाई सहने वाला
बच्चा बन सकता है?

कंप्यूटर से पूछो,
क्या उसको जुकाम होता है?
अगर नहीं हो मम्मी घर पर
तो क्या वह रोता है?

कंप्यूटर पर जोक्स, सुना है,
रोज नए आते हैं।
लेकिन क्या उसकी आँखों में
आँसू भी आते हैं?