भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कब लौटोगे कब लौटोगे / दूधनाथ सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:10, 1 सितम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दूधनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कब लौटोगे कब लौटोगे
हे, जीवन के परम सुहावन -– सावन !
पावन
रस बरसावन तप के गावन
आवन-जावन
कब लौटोगे
रास-रचावन
अन्तर्मन के सुमुख
सखावन
कब !