भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कबीर-रहीम और बदलाव-1 / दिनेश कुशवाह

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:01, 16 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश कुशवाह |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> खरी खोटी कौन कह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खरी खोटी कौन कहे कबीर!
अब तो भला-बुरा कोई कुछ भी नहीं कहता
इतने शालीन हो गए हैं लोग
हज़ारों मील चलकर आई चिट्ठियाँ
चिट्ठियाँ नहीं लगतीं
इतने औपचारिक हो गए हैं लोग!
जल-भुनकर भी मुस्कुराते हैं
इतने व्यावहारिक हो गए हैं लोग !!