भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कभी-अब / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:07, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=पहले मैं सन्नाटा ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कभी ऐसा था
कि वे वहाँ
ऊँचे खम्भों पर
अकेले थे।
हम यहाँ
ठट्ठ के ठट्ठ
बोलते थे
जैकारे।
अब ऐसा है
कि वहाँ
एक बड़े चबूतरे पर
भीड़ है
और हम यहाँ
ठट्ठ के ठट्ठ
अकेले हैं।