भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

करुणामय! तेरी करुणा का भार / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:39, 30 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=भक्ति-गंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


करुणामय! तेरी करुणा का भार मधुर झेलूँ कैसे!
चार हाथ से तू देता मैं दो हाथों से लूँ कैसे!
 
तेरी करुणा बरस रही हैं बन कर उषा का आलोक
जिससे मुखरित हो कर हँसते भू-नभ,दिशि-दिशि, तारालोक
गंगा की जिस धवल धार को गिरिमालायें सकीं न रोक
उसे शीश पर धर ले कैसे यह नन्ही दूर्वा की नोंक
तेरी इस विराट वीणा के तारों से खेलूँ कैसे!

करुणामय! तेरी करुणा का भार मधुर झेलूँ कैसे!
चार हाथ से तू देता मैं दो हाथों से लूँ कैसे!