भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कल आना है फिर संडे / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:51, 29 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छ:दिन बीते किसी तरह से, कल आना है फिर संडे|
खेल खेल के नये तरीके, नूतन सीखेंगे फंडे|

सुबह देर तक सोऊंगा मैं,कोई मुझे जगाना मत|
उठ जाने के बाद कहीं भी,घर का काम कराना मत|
और नाश्ते में खाऊंगा,गरम गरम आलू बंडे|

मित्रों के संग चेयर रेस हम‌, मज़े मज़े से खेलेंगे|
पीकर दूध किलो भर मीठा, खूब दंड हम पेलेगें|
और शाम को खायेंगे फिर, उबले हुये पांच अंडे|

देर शाम को देखूँगा मैं, अच्छी सी पिक्चर जाकर|
भोज करुंगा बढ़िया बढ़िया, अच्छे होटल में जाकर|
देर रात जो सोऊँगा तो, आ जायेगा फिर मंडे|