भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता: तीन (मुझमें जागी है नयी आशा...) / अनिता भारती

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:59, 16 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता भारती |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} {{KKCatStreeVim...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुझमें जागी है नयी आशा
मन चहक रहा है
उड़ने को बेताब
नए पंख मिले हैं मुझे
छोटा-सा घरौंदा क्यों सारी दुनिया मेरी है
आंखों में भर लूं आसमान
दौड़ जाऊं इठला कर बादलों पर
कि सारी दुनिया मेरी है
मन की कलियां सतरंगी सपने बुन रही हैं
सूरज की गमक आंखों में भर रही है
भिक्षुणी-सा उन्मुक्त ज्ञान
चारों ओर से बटोर लाऊं
अंधेरे बुझे कोनों में सौ-सौ दीप रख आऊं...!