भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काँव...काँव / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भोर से जगाने लगे काँव...काँव!
काँव...काँव गाने लगे काँव...काँव!

काले हैं, कलूटे हैं ये
रंग में न गोरे,
पर हैं ये अपने ही-
गाँव पले छोरे,
चिल्लपों मचाने लगे काँव...काँव।
काँव...काँव गाने लगे काँव...काँव!

वैसे तो है पेड़ों पर ही
इनका बसेरा,
बिजली के तारों पर हैं
डाले अभी डेरा,
चोंच, लो, उड़ाने लगे काँव...काँव।
काँव...काँव गाने लगे काँव...काँव!

सुनते हैं कोयलिया के
हैं ये सगे भाई,
पर न सुरीली बोली
इन्हें मिल पाई,
अंट-शंट खाने लगे काँव...काँव!
काँव...काँव गाने लगे काँव...काँव!