भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कागज़ पर छपे सूर्य से दिन नहीं उगे / पुरुषोत्तम प्रतीक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:58, 9 सितम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुरुषोत्तम प्रतीक |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कागज़ पर छपे सूर्य से
दिन नहीं उगे
ऐसे कुछ वक़्त ने ठगे !

मुर्गों की कलगियाँ लगा
शाख़-शाख़ कउए तैनात
बाँगते रहे दोपहरी
बेचारे काल के सगे !

चौराहे धूप सूँघकर
गर्वाए
देव-द्वार-से
जयकारे चान्दी के नाम,
बिस्तर के नाम रतजगे !

वातायन द्वार हो गए
अम्बर तक छल की मीनार
गलियों में रो रहे कबीर,
कीकर पर आम क्या लगे !