भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कालीबंगा: कुछ चित्र-2 / ओम पुरोहित ‘कागद’

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 11 जून 2010 का अवतरण (कालीबंगा: कुछ चित्र-2 / ओम पुरोहित कागद का नाम बदलकर कालीबंगा: कुछ चित्र-2 / ओम पुरोहित ‘कागद’ कर दिया )

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज फिर
जम कर हुई
बारिश
 
पानी की चली
लहरें
कालीबंगा की गलियों में

लेकिन नहीं आया
भाग कर
कोई बच्चा
हाथों में लेकर
काग़ज़ की नाव
हवा ही लाई उड़ाकर
एक पन्ना अख़बार का

थेहड़ को मिल गया
मानवी स्पर्श।


राजस्थानी से अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा