भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काले सलीब / ऊलाव हाउगे

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:52, 1 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=ऊलाव हाउगे |संग्रह= }} Category:नॉर्वेजियाई भाषा <Po…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ऊलाव हाउगे  » काले सलीब

श्वेत बर्फ़ में
काले सलीब
बारिश में झुके हुए, टेढ़े।

कँटीले बंजर में से होते हुए
मृतक यहाँ आए।
उनके कंधों पर सलीब थे
जो उन्होंने यहाँ रख दिए
और वे हरेक बर्फ़ीले
तृनगुच्छ के नीचे
आराम करने लगे।


अंग्रेज़ी से अनुवाद : रुस्तम सिंह