Last modified on 29 सितम्बर 2010, at 14:30

कासनी का फूल / लीलाधर मंडलोई

Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:30, 29 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह=लिखे में दुक्‍ख / लीलाधर म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


बम-धमाकों के बीच
जब सब भाग रहे थे
श्रीनगर से अपने घर

छूट गया सब कुछ
बस चला आया मेरी स्‍मृति में
'कासनी का फूल'