भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किससे बात करूँ? / विजय चोरमारे / टीकम शेखावत

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:55, 5 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय चोरमारे |अनुवादक=टीकम शेखाव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बात करना चाहता हूँ
बदलते मौसम के बारे में
पहली बरसात के बारे में
हल्की कोपलों के बारे में
बरखा की धाराओं के बारे में
मुट्ठी में पिघल गए ओलों के बारे में

घाट के कुहरे के बारे में
कुहरे में खोए रास्ते के बारे में

इस सब पर
किससे बात करूँ?

मूल मराठी से अनुवाद — टीकम शेखावत