भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ अचंभे कुछ अजूबे / प्रताप सोमवंशी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 26 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सोमवंशी }} Category:ग़ज़ल कुछ अचंभे कुछ अजूबे घर हम...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ अचंभे कुछ अजूबे घर हमारे देखिए
सब के ऊपर हो गए नौकर हमारे देखिए

देखकर अपनी ही परछाईं को यारों चौकना
किस तरह घर कर गया है डर हमारे देखिए

उड़ के दिखलाउंगा मैं भी सिर्फ़ इतना ही कहा
जड़ से ही कतरे गए हैं पर हमारे देखिए

खोलकर नन्ही सी मुठ्ठी एक बच्चे ने कहा
किसने रखे हाथ पर पत्थर हमारे देखिए

अपनी ही चीखें नहीं पड़ती सुनाई अब यहां
अब यहां तक दब गए हैं स्वर हमारे देखिए