भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कैसे बुहारूँ / सरोज परमार

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:32, 3 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज परमार |संग्रह=घर सुख और आदमी / सरोज परमार }} [[Ca...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


बुहार दिया घर आँगन
पिछवाड़ा,गलियारा
कैसे बुहारूँ?
पीठ का कूबड़,
गाल का मस्सा,
हँसी ठठ्ठा,
अफ़वाहें
जो चिपक गई कई कानों से
कई होंठों तक।