भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोई स्वप्न / अशोक कुमार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:22, 15 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं आसमान में एक कविता लिख रहा था
और वह आसमान के बारे में नहीं था

मैं आकाश में कविता ज़मीन पर लिख रहा था

जब मैं यह कह रहा था
तब क्या सच में मैं आसमान में था
या ज़मीन से थोड़ा उठा हुआ था

और फिर ज़मीन से थोड़ा ऊपर उठ जाना
आकाश हो जाना था

अक्सर होता है कि ज़मीन लिखवा लेती है
खुद के बारे में
ज़मीन पर रहते हुए

और फिर आसमान में पहुँचा देती है।