भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कौओं को सम्मान / हरि नारायण सिंह 'हरि'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:00, 9 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरि नारायण सिंह 'हरि' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कौओं को सम्मान और कोयल को
मिलते ताने।
सिंहासन पर उल्लू बैठा, हंसा चुगते दाने।

समय बड़ा विकराल हुआ है, कुछ भी समझ न आता,
साधु-पुरुष को दस्यु पुरुष है रह-रहकर धमकाता।
उसकी ही चलती समाज में, वे जो कहते मानें।
कौओं को सम्मान और कोयल को
मिलते ताने।

जायेगा यह देश किधर राजा को पता नहीं है,
जानकार को घर बैठाया क्या यह खता नहीं है?
दिव्य अंग वाले बन बैठे, जिसको कहते काने!
कौओं को सम्मान और कोयल को
मिलते ताने।

विवश प्रजा है लोकतंत्र का अद्भुत् यहाँ नजारा,
लाठीवाले भैंस ले गये, उनका ही धन सारा।
शेष बचे का क्या कब होगा, ऊपर वाला जाने।
कौओं को सम्मान और कोयल को
मिलते ताने।