भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कौन देश माँ? / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:47, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चमे चंदा जहाँ तारे हजार,
पवनिया बजाती जहाँ पर सितार,
कौन देश माँ! बादलों के पार?

बिखरता कौन सुबह होते ही रंग?
बूँदों की सुनता है कौन जल-तरंग?
रोज-रोज किरनों की पालकी उठा
ढलते ही शाम कहाँ जाते कहार,

दूध धुली चाँदनी के ये झरने,
आते किस नगरी से रेशम पहने?
क्यों कोई जादू की फेरकर छड़ी
दिखलाता है सारे रंग बार-बार?