भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कौसानी में सुबह के चार चित्र-4 / सिद्धेश्वर सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:05, 5 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिद्धेश्वर सिंह |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> पूरब में आध…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पूरब में
आधा उगा सूर्य
पच्छिम में
अस्त होने को आतुर पूरा चाँद
बीच में खड़े हैं
नींद में डूबे - उनींदे पहाड़
अंधियारे की चादर को
चीर रहे हैं चीड़ के नुकीले पात ।
इस अधबनी सड़क पर मैं हूँ
हिमशिखरों की छाया के साथ-
एकान्त
तुम वहाँ कहीं दूर
चलो कोई सुने या नहीं
कह लेते हैं - शुभ, शुभ प्रभात ।