भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या करते गर मर ना जाते / दीपक शर्मा 'दीप'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:22, 23 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीपक शर्मा 'दीप' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


क्या करते गर मर ना जाते
बोलो! कब तक घर ना जाते

अपनों से ही मिल जाता जो
प्यार अगर, बाहर ना जाते

अपना दिल जो बस में होता
गोया हम तुम तर ना जाते

प्यास बुझा गर देता दरिया
भईया! हम सागर ना जाते

ज़ज़्बा ही तो काम न आया
वरना, वे कुछ कर ना जाते?

कुछ तो है ही दाल में काला
नाहक..आप उधर ना जाते

यहाँ-वहाँ हर ओर जहन्नुम
कब तक पैर किधर ना जाते