भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या रब्त एक दर्द से बनते चले गए / जलील आली

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:31, 6 सितम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जलील आली }} {{KKCatGhazal}} <poem> क्या रब्त एक द...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या रब्त एक दर्द से बनते चले गए
जंगल में जैसे रास्ते बनते चले गए

कड़ियाँ कड़ी क़ुयूद की बढ़ती चली गईं
हीले रह-ए-नजात के बनते चले गए

होंटों पे खिल उठा तो हुआ दाग़-ए-दिल दुआ
क्या क्या सुख़न के सिलसिले बनते चले गए

किस सूरत-ए-सबात पे ठहरी निगाह-ए-दिल
इक रक़्स-रौ में टूटते बनते चले गए

बोते रहे लहू के दिए हम ज़मीनें में
ख़ुर्शीद आसमान पे बनते चले गए

‘आली’ मुक़ाबले का न कोई अदू रहा
हम आप अपने दूसरे बनते चले गए