भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्यों सबक लें? / असंगघोष

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:58, 16 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=असंगघोष |अनुवादक= |संग्रह=हम गवाह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक
चकवाङा
दूसरा
झज्जर
ऐसे एक नहीं
अनेक चकवाङा हैं
और झज्जर भी

हर कहीं
चहुँ ओर
यही घटित होता है

समय की गर्त्त में
सब कुछ भुलाने को
छिपते हुए
क्यों?

हम क्यों सबक लें?
आओ
यह प्रण लें
और अधिक कट्टर! बनें
निपटने,
तैयार रहें!