भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ुशी का चाँद यहाँ कम जवान होता है / ज्ञान प्रकाश विवेक

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:38, 11 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक |संग्रह=आंखों में आसमान / ज्ञ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ुशी का चाँद यहाँ कम जवान होता है
हमेशा फ़िक्रज़दा आसमान होता है

लगा है पीछे मेरे हादसों का गैंग कोई
महानगर में ये अक्सर गुमान होता है

खड़ा हूँ इस तरह ख़ामोश, इस तरह तन्हा
कि जैसे शहर का अंतिम मकान होता है

तुम्हारे वास्ते बारिश ख़ुशी की बात सही
हमारी छत के लिए इम्तहान होता है

लपेटिये, इसे रखिये या काटते रहिये
ग़रीब आदमी कपड़े का थान होता है.