भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ैर-मक़्दम है ये किसका शहर में / रवि सिन्हा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:09, 6 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवि सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ैर-मक़्दम<ref>स्वागत (welcome)</ref> है ये किसका शहर में 
नाचते हैं प्रेत क्यूँ इस पहर में

मशरिक़ी<ref>पूरब (east)</ref> वूहान से गॉथम सिटी 
मौत रक़्सिन्दा<ref>नाचती हुई (dancing)</ref> है गेसू लहर में 

दूर से ही अलविदा कह बेक़ुसूर 
दफ़्न होते हैं सज़ा-ए-दहर<ref>समय की सज़ा (punishment of the times)</ref> में 

चीखती है सायरन क्यूँ रात भर 
साफ़ तो सड़कें हैं सारी शहर में 

क़ैद होने के लिए भी घर तो हो 
भूख पैदल है सड़क पर क़हर में 

कीमिया-गर कौन है इस दौर का 
कौन घोले ज़िन्दगी को ज़हर में 

ग़ज़ल की तन्क़ीद<ref>आलोचना (critique)</ref> के पैमाँ हों क्या 
बात आती ही नहीं है बहर<ref>छन्द (metre)</ref> में 

शब्दार्थ
<references/>