भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गंगा - 1 / एस. मनोज

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:57, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निर्मलता का दीप जला दो
गंगा जल सबको लौटा दो

गंगा भारत की गरिमा है
गरिमा इनकी और बढ़ा दो

पावनता जिसने सिखलायी
पावनता तुम उनकी ला दो

गंगा तो जन-जन की माँ है
जाति धर्म से इन्हें हटा दो

यह मेहनतकश की गंगा है
जहर मुक्त तुम इसे बना दो

विद्यापति का लिखा हुआ पद
गंगा तट पर फिर से गा दो