Last modified on 21 सितम्बर 2010, at 19:24

गम रहा जब तक कि दम में दम रहा / मीर तक़ी 'मीर'

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:24, 21 सितम्बर 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ग़म रहा जब तक कि दम में दम रहा
दिल के जाने का निहायत ग़म रहा

दिल न पहुँचा गोशा-ए-दामन तलक
क़तरा-ए-ख़ूँ था मिज़्हा<ref>भवें
</ref> पे जम रहा

जामा-ए-अहराम-ए-जाहिद<ref>पवित्र चोले</ref> पर न जा
था हरम<ref>मस्जिद</ref> में लेक ना-महरम<ref>अपरिचित / अँधेरे में</ref> रहा

ज़ुल्फ़ खोले तू जो टुक<ref>क्षण भर के लिए</ref> आया नज़र
उम्र भर याँ काम-ए-दिल बरहम<ref>दिल परेशान रहा</ref> रहा

उसके लब से तल्ख़<ref>चुभने वाली बातें</ref> हम सुनते रहे
अपने हक़ में<ref>हमारे लिए</ref> आब-ए-हैवाँ<ref>अमृत-कुण्ड</ref> सम<ref>विष</ref> रहा

हुस्न था तेरा बहुत आलम फरेब
खत के आने पर भी इक आलम रहा

मेरे रोने की हकीकत जिस में थी
एक मुद्दत तक वो क़ाग़ज़ नम रहा

सुबह पीरी शाम होने आई<ref>जीवन-संध्या की रात होने को है</ref> `मीर'
तू न जीता, याँ बहुत दिन कम रहा

शब्दार्थ
<references/>