भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गर्मियाँ शोखियाँ किस शान से हम / वाजिद अली शाह

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:23, 27 फ़रवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वाजिद अली शाह }} {{KKCatGhazal}} <poem> गर्मिया...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 गर्मियाँ शोख़ियाँ किस शान से हम देखते हैं
 क्या ही नादानियाँ नादान से हम देखते हैं

 ग़ैर से बोसा-ज़नी और हमें दुश्नामें
 मुँह लिए अपना पशेमान से हम देखते हैं

 फ़स्ल-ए-गुल अब की जुनूँ-ख़ेज़ नहीं सद-अफ़सोस
 दूर हाथ अपना गिरेबान से हम देखते हैं

 आज किस शोख़ की गुलशन में हिना-बंदी है
 सर्व रक़्साँ हैं गुलिस्तान से हम देखते हैं

 'अख़्तर'-ए-ज़ार भी हो मुसहफ़-ए-रुख़ पर शैदा
 फ़ाल ये नेक है कुरआन से हम देखते हैं