भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग़ज़ल तो रात की रानी / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:20, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ग़ज़ल तो रात की रानी।
जिसे हम शाम से जानी।।

सुबह उठते कविता को।
गिरे जब आँख से पानी।।

पता फिर भी मुझे मालूम।
मनाने पर नहीं मानी।।

मनाऊँ मैं भला कैसे।
नहीं हूँ मैं बड़ा ज्ञानी।।

पुनः फिर रात जब आई।
नहीं है रूप की सानी।।