भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग़ुरूर-ए-कोह के होते नियाज़-ए-काह रखते हैं / जलील आली

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:21, 6 सितम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जलील आली }} {{KKCatGhazal}} <poem> ग़ुरूर-ए-कोह क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ग़ुरूर-ए-कोह के होते नियाज़-ए-काह रखते हैं
तेरे हम-राह रहने को क़दम कोताह रखते हैं

अँधेरों में भी गुम होती नहीं सम्त-ए-सफ़र अपनी
निगाहों में फ़िरोज़ाँ इक शबीह-ए-माह रखते हैं

ये दुनिया क्या हमें अपनी डगर पर ले के जाएगी
हम अपने साथ भी मर्ज़ी की रस्म-ओ-राह रखते हैं

वो दीवार-ए-अना की ओट किस किस आग जलता है
दिल ओ दीदा को सब अहवाल से आगाह रखते हैं

दर-ओ-बसत-ए-जहाँ में देखते हैं सकम कुछ आली
और अपनी सोच का इक नक़्शा-ए-इस्लाह रखते हैं