Last modified on 6 जून 2010, at 16:16

गाते-गाते / मुकेश मानस

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:16, 6 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गाते-गाते
बच्चा जन्म लेता है
जवान हथौड़ा मारता है

गाते-गाते
लड़की बड़ी होती है
और हर दर्द सहती है

गाते-गाते
किसान अन्न उगाता है
मजदूर हाथ चलाता है

गाते-गाते
आदमी अंधेरे को परास्त करता है
सुबह लाता है

रचनाकाल:1989