भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुड़िया की परेशानी / शकुंतला सिरोठिया

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:59, 21 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शकुंतला सिरोठिया |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोती-रोती गुड़िया आई,
किससे अपनी बात कहूँ!
चूँ-चूँ ने आफत कर डाली,
ऐसे घर में कहाँ रहूँ?
कुतरी चुनरी गोटे वाली,
लाल रंग की प्यारी-प्यारी!
डाल नहीं घूँघट पाऊँगी,
दूल्हे के संग कैसे जाऊँगी!
मर जाऊँगी लाज की मारी,
कैसे अब ससुराल रहूँ?