भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुड़िया ने हँसा एक बार / ज्योतिप्रकाश सक्सेना

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:38, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्योतिप्रकाश सक्सेना |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गुड़िया ने हँसा एक बार,
फूल खिले कई-कई बार।

आँखों में तैर गए
सपने सिंदूरी,
साँसों में महक गई
जैसे कस्तूरी,
चंदन-सा गमक गया-
सारा घर-बार!
बालों में उलझ गए
बाबा के हाथ,
दादी ने चूम लिया
धीरे से माथ,
होंठों पर बरस गया-
पापा का प्यार।

बुआ की दुलारी ने
मोह लिया सबका मन,
चाचा की प्यारी इठलाए
ब्रज रानी बन,
मम्मी ने चुपके से
नज़र दी उतार!

-साभार: पराग, अप्रेल-1990, से साभार