भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुब्बारे / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:08, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बौनी सोनू, मिक्की, नीशू,
ले आए गुबारे।
तितली जैसे रंग-बिरंगे,
फूलों जैसे प्यारे।
एक गैस वाला था धागा
टूटा उड़ा कबूतर-सा
भरा एक में पानी, फूटा
बड़ी ज़ोर से वह बरसा।
भरी हवा बौनी ने, उस के
गाल बने गुब्बारे,
एक-एक कर फूट गए सब
वे गुब्बारे सारे।