भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुब्बारे / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रंग बिरंगे प्यारे प्यारे
ले लो, ले लो रंगीन गुब्बारे
लाल हरे पीले ले लो
नीले हो चमकीले ले लो।

गोल-गोल और मोटे मोटे
लंबे-लंबे और छोटे-छोटे
जल्दी ले लो, सस्ते ले लो
इन्हें उछालो, इन से खेलो।

रंग बिरंगे प्यारे प्यारे
लेलो, लेलो रंगीन गुब्बारे।