भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गोडसे जी / कुमार मुकुल

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:01, 4 अक्टूबर 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

काम हैं गब्‍बर से
और सूरत है भोली
गोडसे जी आप खूब
करते हो ठिठोली

पहले छूते हो पांव
फिर मारते हो गोली
अदा है खूब लो यह
अक्षत,चंदन, रोली।