भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग्लोबल वार्मिंग / निशांत

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:08, 13 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशांत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जहाँ एक पेड़ को होना चाहिए था
वहाँ एक हीरो-होंडा खड़ा है।

जहाँ एक हीरो-होंडा को होना चाहिए था
वहाँ एक सूअर का बच्चा खड़ा है।

जहाँ सूअर को होना चाहिए था
वहाँ एक विशाल लंबा और महान आदमी खड़ा है।