भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घना कोहरा / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 21 जनवरी 2011 का अवतरण ("घना कोहरा / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घना कोहरा,
छिपा सूरज,
गगन ओझल,
धरा धूमिल,
खड़े खोए पेड़-पौधे,
हवा गुमसुम

किंतु
अब भी,
शब्द-शाला में प्रदीपित
अर्थमाला
सोहती है-
मोहती है-
छंद से छल-छंद छाया
मोचती है,
काव्य की
अभिव्यक्तियों से
भेद भव का खोलती है।

रचनाकाल: २१-१२-१९९०