भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर / अनिता मंडा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:29, 11 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता मंडा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिसके आँगन बच्चे घुटनों चले
जिसकी रसोई में प्रेम पका
सुबह शाम
गमलों में गुलाब खिले हर वसंत

तीज त्यौहार मने, भाँवरे पड़ी
किलकारियाँ गूँजी
लोरियाँ गाई
तुतलाया समय
परवान चढे सपनें

उस घर की दहलीज़ से आये
यात्रा कर हर रोज
पुनरावर्ती करते नित्य

अलग-अलग घरों से आये
वृद्धाश्रम के लोग
बंजारे नहीं हैं।