भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर / कुँअर बेचैन

Kavita Kosh से
198.190.230.62 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 20:03, 4 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुँअर बेचैन }} घर कि जैसे बाँसुरी का स्वर दूर रह ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर

कि जैसे बाँसुरी का स्वर

दूर रह कर भी सुनाई दे।

बंद आँखों से दिखई दे।


दो तटों के बीच

जैसे जल

छलछलाते हैं

विरह के पल


याद

जैसे नववधू, प्रिय के-

हाथ में कोमल कलाई दे।


कक्ष, आँगन, द्वार

नन्हीं छत

याद इन सबको

लिखेगी ख़त

आँख

अपने अश्रु से ज्यादा

याद को अब क्या लिखाई दे।