भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर का धुआं / निशान्त

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:38, 21 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>सामने ए...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सामने एक घर में
उठ रहा है धुआं
घरवालों की
आँखों और सांसो के लिए
बुरा ही सही
मुझे तो लग रहा है
बड़ा भला
धुआं उठ रहा है
तो लगता है
घर में कुछ रंध रहा है
दाल-भात
उत्सव लिए कोई पकवान
या पशुओं का चाटा-बांटा
बड़े घरों में कहाँ रहा अब धुआं
उनकी खुशहाली तो प्रकट कर देती
उनकी चमक-दमक ही
गरीब घरों की तो अब भी
धड़कन है धुआं।