भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर की नाज़ुक बातों से / अनिरुद्ध सिन्हा

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:11, 20 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध सिन्हा |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर की नाज़ुक बातों से समझाते हैं
आँखों के पत्थर भी नम हो जाते हैं

शासन के वैसे हम एक बिजूका हैं
बच्चे जिस पर पत्थर तेज़ चलाते हैं

नोच वही देते हैं सारी तस्वीरें
अपने भीतर सोच नहीं जो पाते हैं

रात भटकती, सुबह सरकती साँसों पर
दुविधाओं के जंगल भी उग आते हैं

परजीवी आकाश पकड़ती दुनिया के
खूनी पंजे वाले हाथ बढ़ाते हैं!