भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चल दिए वो सभी राब्ता तोड़कर / अनिरुद्ध सिन्हा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:46, 13 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चल दिए वो सभी राब्ता तोड़कर
हमने चाहा जिन्हें फासिला तोड़कर

उम्र भर के लिए हम तो सजदे में थे
क्या मिला आपको आइना तोड़कर

इक ज़रा देर को मुस्कुरा दीजिए
हम चले जाएंगे दायरा तोड़कर

हमको सस्ती जो शोहरत दिलाता रहा
रख दिया हमने वो झुनझुना तोड़कर

यूँ कभी आतेजाते रहो तो सही
क्या मिलेगा तुम्हें सिलसिला तोड़कर