भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चल मेरी साइकिल / रमेश आज़ाद

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश आज़ाद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चल मेरी साइकिल
चल री, चल।
जब जी चाहे
घूम-टहल।
आँगन-आँगन तू बढ़ जा
गलियारे में तू बढ़ जा,
कमरे में यदि जगह न हो
छत के ऊपर चढ़ जा!
सब से आगे सदा निकल!
चल मेरी साइकिल
चल री चल!
पटरी-पटरी बढ़ती जा
बीच सड़क से बचती जा,
भरकर के फर्राटे तू-
अपनी मंज़िल चलती जा!
भीड़-भड़क्का संभल-संभल!
चल मेरी साइकिल
चल री, चल!
घंटी बजा-बजा के चल
बचकर, अरी बचाके चल,
हक्के-बक्के देखें सब
ऐसी धूम मचाके चल!
चल री रस्ते बदल-बदल!
चल मेरी साइकिल
चल री, चल!