भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चहुुँदिश में फैले उजियारे / शीला पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:55, 22 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीला पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गिरकर उछलीं छम-छम बूँदें
चम-चम चमके अनगिन सारे
आसमान से डोर पकड़कर
धरती उतरे अम्बर-तारे।

जटा खोल शिव धरती उतरे
कारे, खारे दोष धुलाने
नदिया, पेड़, अवनि संग बच्चे
लेकर पर्वत चला घुमाने

थिरक-थिरक कर बूँदें फिसलीं
कंचन काया पर मिट प्यारे।

गोद थामते पत्ते लचके
पंखुड़ियाँ विहँसीं मदमाती
हवा रसीली चढ़ी नशीली
गोरी बहकी प्रेम थमाती

प्रियतम टूट-टूट कर बरसे
छिन्न-भिन्न कर बन्धन सारे।

बिजली फुर्ती बाँट रही है
बदली नजर डिठौना देती
बूँदें छुम-छुम नृत्य सिखातीं
घर-घर हवा पठौना देती

जीवन झूले झूम-झूम कर
चहुँदिश में फैले उजियारे