भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाँद सा प्यार / शीन काफ़ निज़ाम

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 1 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाने कितने लम्हे बीते
जाने कितने साल हुए हैं
तुम से बिछड़े
जाने कितने
समझौतों के दाग़ लगे हैं
रूह पे' मेरी

जाने क्या-क्या सोचा मैंने
खोया, पाया
खोया मैंने
ज़ख्मों के जंगल पर लेकिन
आज
अभी तक हरियाली है

तुम ने ठीक कहा था
उस दिन -
प्यार-- चाँद-सा ही होता है
और नहीं बढ़ने पाता तो
धीरे-धीरे
ख़ुद ही
घटने लग जाता है