भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चांदनी / आनंद कृष्ण

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:11, 9 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनंद कृष्ण }} Category: ग़ज़ल <poem> एक हिंदी ग़ज़ल : चांद…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक हिंदी ग़ज़ल : चांदनी

क्या शरारत वहां कर रही चांदनी-?
रात भर खिडकियों पर रही चांदनी।

मैं तुम्हारे लिये गीत गाने लगा-
इसलिये आजकल डर रही चांदनी।

सब तुझे खोजते ही रहे उम्र भर-
तू छुपी सबके भीतर रही चांदनी।

फूल से सीख ली हैं सभी हरकतें-
हंस रही, खिल रही, झर रही चांदनी।

आइना देखने की ज़रूरत नहीं-
आपके हुस्न पे मर रही चांदनी।

"कृष्ण" की बांसुरी की मधुर गूंज पर
रात भर घर से बाहर रही चांदनी।