Last modified on 29 दिसम्बर 2009, at 13:59

चाह / आहत युग / महेन्द्र भटनागर

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:59, 29 दिसम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन अबाधित बहे,
जय की कहानी कहे!
  
आशीष-तरु-छाँह में
जन-जन सतत सुख लहे!
  
दिन-रात मन-बीन पर
प्रिय गीत गाता रहे!
  
मधु-स्वप्न देखे सदा,
झूमे हँसे गहगहे!
  
मायूस कोई न हो,
लगते रहे कहकहे!
  
हर व्यक्ति कुन्दन बने,
अन्तर-अगन में दहे!
  
अज्ञात प्रारब्ध का
हर वार हँस कर सहे!