भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चिट्ठी का संदेश / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:30, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चिट्ठी में है मन का प्यार,
चिट्ठी है घर का अखबार!

इसमें सुख-दुख की है बातें
प्यार भरी इसमें सौगातें,
कितने दिन कितनी ही रातें-
तय कर आई मीलों पार!

यह आई मम्मी की चिट्ठी
लिखा उन्होंने-प्यारी किट्टी,
मेहनत से तुम पढ़ना बेटी,
पढ़-लिखकर होगी होशियार।

पापा पोस्टकार्ड लिखते हैं
घने-घने अक्षर दिखते हैं,
जब आता है बड़ा लिफाफा-
समझो, चाचा का उपहार!

छोटा-सा कागज बिन पैर
करता दुनिया भर की सैर,
नए-नए संदेश सुनाकर
जोड़ रहा है दिल के तार!